Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इफको खरीदेगा है 2500 किसान ड्रोन: 5-7 मिनट में एक एकड़ में होगा छिड़काव
एग्री बुलेटिन

इफको खरीदेगा है 2500 किसान ड्रोन: 5-7 मिनट में एक एकड़ में होगा छिड़काव

आने वाले दिनों में किसानों के लिए खेतों में उर्वरकों का छिड़काव और आसान हो जाएगा। खेती-किसानी में नैनो फर्टीलाइजर लाने वाली सहकारी संस्था इफको कृषि में तकनीकी जरूरतों पर खासा ध्यान दे रहा ही। इस दिशा

NP

Ashish· Correspondent

5 जुलाई 2023· 3 min read

agriculture droneagriculture technologydrone news iffco
इफको खरीदेगा है 2500 किसान ड्रोन: 5-7 मिनट में एक एकड़ में होगा छिड़काव

इफको खरीदेगा है 2500 किसान ड्रोन: 5-7 मिनट में एक एकड़ में होगा छिड़काव

नई दिल्ली/ लखनऊः आने वाले दिनों में किसानों के लिए खेतों में उर्वरकों का छिड़काव और आसान हो जाएगा। खेती-किसानी में नैनो फर्टीलाइजर लाने वाली सहकारी संस्था इफको कृषि में तकनीकी जरूरतों पर खासा ध्यान दे रहा ही। इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए किसानों की अग्रणी कॉपरेविटव संस्था इफको ने 2500 ड्रोन की खरीद शुरु की है। इन ड्रोन के जरिए इफको तरल उर्वरकों का छिड़काव किया जाएगा।
ड्रोन खरीद का मक़सद नैनो यूरिया के छिड़काव को बढ़ावा देने के साथ ही गांव के लोगों को ड्रोन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उसके राष्ट्रव्यापी अभियान को बढ़ावा देना है। इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. यू.एस अवस्थी ने कहा कि इफको ने इफको किसान ड्रोन के माध्यम से कृषि ड्रोन में प्रवेश किया है। पानी में घुलनशील उर्वरक/कीटनाशक/खरपतवारनाशी के छिड़काव के लिए 2500 ड़्रोन की खरीद भारत में सबसे बड़ा स्मार्ट कृषि समाधान है। स्प्रे समाधान के लिए इफको 5000 ग्रामीण उद्मियों को प्रशिक्षित भी करेगा।

इफको ने कहा कि उसे विश्वास है कि सहकार से समृद्धि के सपने को पूरा करने में उसका ये कदम मील का पत्थर साबित होगा। ड्रोन खरीद के साथ संस्था ने इसका भी ख्याल रखा है कि उसे कैसे खेतों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए उसने 2,500 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को भी खरीदने का फैसला किया है।

Dr. U S Awasthi's Tweet

Nano fertilizer demo using drone in IFFCO Nano plant, Allahabad

सरकार खेती-किसानी में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। एक तरफ जहां सरकार कृषि के इस्तेमाल लिए ड्रोन खरीद पर 50 फीसदी जो अधिकतम 5 लाख रुपये तक हो सकती है कि सब्सिडी भी दे रही है, तो सरकार के इस कदम को सहकारी संस्था इफको अपने लगतार आगे ले जाने का काम कर रही है, और ऐसा हो भी क्यों ना। ड्रोन के इस्तेमाल से एग्रीकल्चर में ड्रोन का इस्तेमाल पानी, वक्त और मज़दूरी तीनों बचाता है। जिन उर्वरक और पेस्टीसाइड को एक एकड़ खेत में छिड़काव के लिए किसान करीब एक घंटे लगाता है, ड्रोन से वो स्प्रे महज 5-7 मिनट में ही हो जाता है। इसकी लागत भी महज 200-250 रुपये प्रति एकड़ है। ड्रोन से स्प्रे ना सिर्फ कॉस्ट इफेक्टिव है बल्कि इसके दूसरे बहुत से फायदे हैं। कीटनाशक का ड्रोन से छिड़काव करने वाले किसान बताते है कि जब कीटनाशक पानी पत्तों पर गिरता है तो पत्ते साफ होते हैं। उसका फोटोसेंथेसिस बेहतर होता है। फोटो सेंथेसिस बेहतर होगा तो सूरज का एबज़ॉर्बश्न बेहतर होगा। पौधा सूर्य की रोशनी बेहतर लेगा तो प्रोडक्शन बेहतर होगा। उसका असर ये कि 12-15 फीसदी तक उत्पादन बढ़ सकता है। सीधे लफ्ज़ों में कहें तो ज्यादा मुनाफा।

News Potli.
Clip & Share
“

— इफको खरीदेगा है 2500 किसान ड्रोन: 5-7 मिनट में एक एकड़ में होगा छिड़काव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs