Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

इन राज्यों से MSP पर 54,166 टन मूंग और 50,750 टन मूंगफली की खरीद करेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली खरीदने का फैसला लिया है। सरकार ने किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और मूंगफली खरीदने को म

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 जून 2025· 2 min read

इन राज्यों से MSP पर 54,166 टन मूंग और 50,750 टन मूंगफली की खरीद करेगी केंद्र सरकार

इन राज्यों से MSP पर 54,166 टन मूंग और 50,750 टन मूंगफली की खरीद करेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली खरीदने का फैसला लिया है। सरकार ने किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और मूंगफली खरीदने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने खरीफ 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश में अरहर की खरीद अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) लागू की है। यह योजना तब लागू किया जाता है जब अधिसूचित दलहन, तिलहन तथा खोपरा के बाजार मूल्य चरम कटाई अवधि के दौरान निर्धारित न्यूनतम मूल्य( एमएसपी) से नीचे चले जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित व लाभकारी मूल्य दिलाना है। केंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्यों में PSS के तहत मूंग खरीदने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इन राज्यों में MSP पर 54,166 टन मूंग की खरीद करेगी।

ये भी पढ़ें - किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

आंध्र प्रदेश में अरहर खरीद अब 26 जून तक होगी
मूंग के साथ ही केंद्र सरकार ने PSS के तहत मूंगफली खरीदने का भी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश में पीएसएस के तहत कुल 50,750 टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी है। साथ ही राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश में अरहर खरीद की अवधि को 15 दिन बढ़ाकर 26 जून तक करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित करने और आयात पर देश की निर्भरता को कम करते के साथ ही दलहन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए ने खरीद वर्ष 2024-25 के लिए संबंधित राज्य के उत्पादन के 100 फीसदी तक अरहर, उड़द और मसूर की खरीद को PSS के तहत खरीदने की अनुमति पहले ही दे चुकी है।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min