Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अगेती खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं किसान, अगर इन बातों का रखें ध्यान
एग्री बुलेटिन

अगेती खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं किसान, अगर इन बातों का रखें ध्यान

अगेती खेती का मतलब है किसी फसल को उसकी सामान्य बुवाई के समय से पहले लगाना। इसका मुख्य उद्देश्य है फसल को बाज़ार में जल्दी उपलब्ध कराना, जिससे अधिक मुनाफ़ा कमाया जा सके, क्योंकि शुरुआती फसलों को आमतौर

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 जुलाई 2025· 2 min read

agriculture newsearly farmingkheti kisani
अगेती खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं किसान, अगर इन बातों का रखें ध्यान

अगेती खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं किसान, अगर इन बातों का रखें ध्यान

अगेती खेती का मतलब है किसी फसल को उसकी सामान्य बुवाई के समय से पहले लगाना। इसका मुख्य उद्देश्य है फसल को बाज़ार में जल्दी उपलब्ध कराना, जिससे अधिक मुनाफ़ा कमाया जा सके, क्योंकि शुरुआती फसलों को आमतौर पर बेहतर दाम मिलते हैं।

कम जमीन वाले किसानों के लिए फलों और सब्जियों की अगेती खेती मुनाफ़ा देने वाली साबित हो सकती है, बशर्ते इसकी उचित देखभाल की जाए। किसान अगेती खेती के लिए, ऐसी फसलें और किस्में चुनें, जो जल्दी पक जाती हैं और मौसम के अनुकूल होती हैं।अगेती खेती में, बुवाई का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसानों को यह सुनिश्चित करना होता है कि वे फसल को सही समय पर बोएं ताकि वह समय से पहले तैयार हो जाए।

उन्नत तकनीक का करें इस्तेमाल
अगेती खेती में, किसानों को लो टनल, मल्चिंग, आईपीएम जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा बीज उपचार, उर्वरक और सिंचाई का सही प्रबंधन के साथ साथ खरपतवार नियंत्रण पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसमें कीटों और बीमारियों से बचाना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

इन फसलों की करें खेती
अगेती खेती में सामान्य खेती की तुलना में अधिक मेहनत और सावधानी की आवश्यकता होती है। अगेती खेती में किसान ज्यादातर मटर, टमाटर, फूलगोभी, भिंडी, तरबूज, खरबूज, खीरा समेत कई दूसरी सब्जियों की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

बाराबंकी, यूपी के युवा किसान मयंक वर्मा पिछले दो-तीन सालों से इन फल-सब्जियों की अगेती खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। मयंक ने न्यूज पोटली से अगेती खेती के तमाम पहलुओं पर बात की है।

देखिए वीडियो -

ये भी देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— अगेती खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं किसान, अगर इन बातों का रखें ध्यान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs