Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा
एग्री बुलेटिन

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में FAO, वर्ल्ड बैंक, IFAD समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, टिकाऊ खेती, तकनीक और बाजार त

NP

Pooja Rai· Correspondent

9 जनवरी 2026· 3 min read

agriculture newsFAOGIZ
अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में FAO, वर्ल्ड बैंक, IFAD समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, टिकाऊ खेती, तकनीक और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि भारत अब खाद्य सुरक्षा के बाद पोषण सुरक्षा और सतत कृषि पर ध्यान दे रहा है और वैश्विक सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें FAO, WFP, IFAD, वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक, जर्मनी की GIZ और जापान की JICA जैसी संस्थाएं थीं।

टिकाऊ खेती पर जोर
इस बैठक का मकसद किसानों के हित में आपसी सहयोग को मजबूत करना, लंबे समय की कृषि योजनाओं पर चर्चा करना और खेती को टिकाऊ बनाने से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना था।बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की कृषि ने बीते वर्षों में लंबा सफर तय किया है। देश जो कभी खाद्यान्न की कमी से जूझता था, आज कई कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक बन चुका है। उन्होंने इस बदलाव में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका को भी सराहा।

ये भी पढ़ें - यूपी के गांवों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, पंचायत सहायक करेंगे इन केंद्रों का संचालन

पोषण सुरक्षा पर फोकस
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत ने खाद्य सुरक्षा हासिल कर ली है और अब सरकार का फोकस पोषण सुरक्षा, किसानों की आमदनी बढ़ाने और टिकाऊ आजीविका के अवसर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि भारत अपने अनुभव दूसरे देशों के साथ साझा कर सकता है और साथ ही दुनिया के अच्छे कृषि मॉडल से सीख भी ले सकता है।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपने सुझाव रखे
अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने छोटे किसानों को बेहतर बाजार देने, युवाओं और महिलाओं को खेती से जोड़ने और किसान संगठनों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। साथ ही उन्होंने तकनीक, डिजिटल खेती, रिसर्च, फसल कटाई के बाद की सुविधाएं, जलवायु के अनुकूल फसलें और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग पर भी जोर दिया।

बैठक के अंत में कृषि मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सुझावों से कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सहयोग को और मजबूत करने की बात कही।इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और कृषि अनुसंधान से जुड़े विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs