News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

NP

News Potli

heatwave, heatwave warning, imd

heatwave, heatwave warning, imd

लखनऊ। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 27 मई तक उत्‍तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य भारत में हीटवेव जारी रहेगी। पूर्वी यूपी में बेहद खतरनाक लू चल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2°C बांदा (उत्तर प्रदेश) में रिकॉर्ड हुआ।

खाली खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे सब्जियों, दलहन और बागवानी फसलों पर दबाव बढ़ेगा। बिजली और पानी की मांग बढ़ेगी। हालांकि देश के एक दूसरे हिस्से में भारी बारिश की भी चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में इस सप्ताम खूब बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति बनने लगी है। इसका मतलब यह कि आगे चलकर मॉनसून की बारिश असमान हो सकती है। कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश, कुछ में कम। खरीफ सीजन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में हीटवेव वाले राज्यों में किसानों को सलाह दी गई है कि हल्की लेकिन बार-बार सिंचाई करें। मल्चिंग करें ताकि मिट्टी की नमी बनी रहे। केले, आम, पपीता जैसी फसलों को धूप से बचाएं और पशुओं को भरपूर पानी दें। धान किसानों कम अवधि वाली किस्मों का चुनाव करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Related Coverage

और पढ़ें

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

Pooja Rai·04 Nov 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके
मौसम-बेमौसम

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के दौरान आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

News Potli·03 Nov 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान
मौसम-बेमौसम

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान

मौसम विभाग के 2 नवंबर सुबह 5:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात मुरासु पिछले छह घंटों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। फिलहाल यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है।

Pooja Rai·02 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs